लियाकत कुरैशी (7500007413)
झबरेड़ा:- विद्युत विभाग की सक्रियता कहें या समय पर की जा रही ड्यूटी
एक दिन में विधुत चोरी करने वाले 20 आरोपीयो के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
जानकारी देते हुए लखनोता पुलिस चौकी इंचार्ज संजय नेगी ने बताया कि कोटवाल, शेरपुर खेलमउ, ग्राम सढोली में विद्युत विभाग की टीम ने छापा मार कार्रवाई की जिससे अलग-अलग घरों में चोरी से बिजली फूंक रहे उपभोक्ताओं के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया है उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के अवर अभियंता सुरेंद्र कुमार ने लिखित तहरीर में बताया कि शेरपुर खेलमऊ में 14,कोटवाल आलमपुर में 5,और ग्राम सढोली में एक विद्युत उपभोक्ता चोरी करते हुए पकड़ा गया है उन्होंने बताया की 2 जनवरी में छापा मार कार्रवाई की गई थी अधिक व्यस्तता होने के कारण 2 दिन बाद 4 जनवरी को विद्युत चोरी करने वालों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज की गई है

More Stories
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर
कोटवाल आलमपुर में लाखों की चोरी, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की लगाई गुहार कई युवकों और कबाड़ी पर लगाए खरीद-फरोख्त के आरोप
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी