लियाकत अली
रुड़की।नगर निगम की एंटी लिटरिंग टीम के द्वारा रुड़की में गंदगी व पॉलिथीन के चलान किए जा रहे हैं,जिसके चलते निगम की टीम द्वारा आज इमली रोड, सब्जी मंडी,मच्छी मोहल्ले में ठेली वालों से एवं दुकान वालों से पॉलिथीन बरामद कर उनके चालान किए गए।नगर निगम टीम द्वारा पॉलिथीन बरामद कर आठ चालान किए गए,इसके साथ ही नगर निगम रुड़की की एंटी लिटरिंग टीम द्वारा इमली रोड,मच्छी मोहल्ला में मौजूद मीट की दुकानों पर उपलब्ध मीट के पक्के बिलों की जांच की गई,कि वह मीट जो दुकानों पर उपलब्ध है वह रजिस्टर्ड स्लॉटर हाउसेस से आया है या नहीं।नगर निगम रुड़की की टीम द्वारा यह भी देखा गया कि मीट विक्रेताओं को नगर निगम द्वारा एनओसी देते वक्त जो मानक रखे गए थे,वह उन मानकों का उनके द्वारा पालन किया जा रहा है या नहीं,जैसे की मीट को खुले में नहीं बेचा जाएगा,सैनिटाइजर का प्रयोग किया जाएगा और मीट के अवशेष खुले में नहीं गिरे जाएंगे।मीट विक्रेताओं द्वारा मानकों का पालन किया जा रहा है।नगर निगम रुड़की की एंट्री लिटरिंग चालान टीम में अरुण,गौतम व सुमित मौजूद रहे।

More Stories
ट्रक से कुचलकर युवक की हत्या करने वाला गिरफ्तार..24 घंटे के अंदर पुलिस ने किया पर्दाफाश,,मृतक, आरोपी की भांजियों पर करता था गलत टिप्पणी..
मकान से सटाकर बनाई जा रही नाली से मकान को खतरा, मकान स्वामी पहुंचा अगर आयुक्त कार्यालय, निर्माण कार्य रुकवाने के लिए दिया पत्र..
खाताखेड़ी पंचायत चुनाव.. कई बार डाली गई गोली में निकला मास्टर इकबाल का नाम,, ग्रामीणों ने दिया पूर्ण सहयोग का आश्वासन..