रुड़की‘- उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री एवं नेता प्रतिपक्ष इंद्रा ह्रदयेश का दिल्ली में निधन हो गया। वह दिल्ली में आयोजित हाईकमान की बैठक में भाग लेने गयी थी। वहां हार्ट अटैक आने के कारण उनकी मृत्यु हो गयी।
प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में दिल्ली में हाईकमान की बैठक होनी थी जिसके लिए प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री इंद्रा ह्रदयेश भी दिल्ली गयी थी। जो कि दिल्ली स्थित उत्तराखंड सदन में ठहरी थी जहां अचानक उनकी तबियत बिगड़ गयी और फिर उन्हें ऋषिकेश में भर्ती करवाया गया उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गयी। वह कुछ दिन पूर्व ही कोरोना से रिकवर हो गई थी। रविवार को उनकी अचानक से तबियत बिगड़ गई।वहीं प्रदेश के भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि