लियाकत कुरेशी
भगवानपुर :-कावड़ मेला में अनाधिकृत रूप से प्रवेश का प्रयास करने वाले दो व्यक्तियों को पुलिस गिरफ्तार कर उनके वाहनों को सीज कर दिया तथा 416 वाहनों के साथ साथ 1566 व्यक्तियों को वापस लौटाया ।
थाना अध्यक्ष भगवानपुर पीड़ी भट्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशानुसार कावड़ मेला प्रति बंधित कोविड19 के नियमो को तोड़कर उत्तराखंड में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों को रोकने के लिए भगवानपुर पुलिस ने काली नदी चौकी, मंडावर चौकी, तेज्जुपुर चौकी ,पर लगातार चैकिंग अभियान चलाया जिसमे हर की पेड़ी पर गुप्त तरीके से जल लेने जा रहे दीपक हरियाण व सत्यम सहारणपुर निवासी दो व्यक्तियों को मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही की। तथा मोटर साईकिल को सीज कर दिया इसके साथ ही RTPCR रिपोर्ट के बिना उत्तराखंड में प्रवेश के लिये आये 1566 व्यक्तियो को वापस लौटाया थानां अध्यक्ष पीडी भट्ट ने कहा कि क़ानून तोड़ने वालो को छोड़ा नही
जाएगा

More Stories
ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई का खर्च उठाता था अनुज, धनोरी में ट्रक ने छीनी 30 वर्षीय युवक की जिंदगी
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर क्रॉस कंट्री दौड़ में पहुंचे महक सिंह, युवाओं का बढ़ाया उत्साह
झबरेड़ा में महक सिंह की दस्तक से चुनावी सरगर्मियां तेज, भिस्तीपुर में घर-घर पहुंच; ग्रामीणों से की सीधी बातचीत