न्यूज1express
रुड़की।किसान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं समाजसेवी सचिन गुप्ता ने आज भगवानपुर टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों से वसूले जा रहे टोल टैक्स के विरोध में जबरदस्त प्रदर्शन किया।
सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ सचिन गुप्ता ने घंटो तक टोल प्लाजा पर नारेबाजी की तथा स्थानीय वाहनों से वसूले जा रहे टोल टैक्स का विरोध जताते हुए कहा कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा लोकसभा में आश्वस्त किया गया था कि किसी भी टोल प्लाजा के साठ किलोमीटर की परिधि में स्थानीय वाहनों से टोल टैक्स नहीं वसूला जाएगा,किंतु भगवानपूर नहीं,बल्कि बहादराबाद और रायवाला आदि कई टोल प्लाजा पर टोल टैक्स वसूली का कार्य जारी है,जिसके विरोध में कांग्रेस के बैनर तले उन्होंने धरना प्रदर्शन आयोजित कर इसे समाप्त करने की मांग की है।इस अवसर पर नगर अध्यक्ष कलीम खान,मुस्तकीम उर्फ काला,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता संजय पाल,रितु कांडियाल वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री,पंकज सोनकर आदि प्रमुख रूप से मौजूद।
स्थानीय वाहनों से वसूले जा रहे टोल टैक्स के विरोध में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सचिन कश्यप के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेसियों ने दिया धरना प्रदर्शन

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी