न्यूज1 express
हरिद्वार:- रोशनाबाद जेल में सजा काट रहे एक कैदी की मौत हो गई। कैदी को पेट दर्द की शिकायत के बाद ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया था। जहां पर चिकित्सको ने मृत घोसीत कर दिया जैल प्रसासन ने मृत बुजुर्ग के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
जिला जेल रोशनाबाद में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी की ऋषिकेश एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। शव एम्स की मोर्चरी में ही रखवा दिया गया है। कैदी मूल रूप से बहादराबाद थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद का निवासी था।
इब्राहिम (72) वर्ष पुत्र यासीन निवासी मुस्तफाबाद थाना बहादराबाद के खिलाफ वर्ष 1992 में 302 का मुकदमा ज्वालापुर थाने में दर्ज हुआ था। जिसमें आरोप सिद्ध होने के बाद कोर्ट ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इब्राहिम ने रविवार शाम पेट दर्द की शिकायत थी। जिसके बाद उसे ऋषिकेश एम्स में इलाज के लिए ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जेल प्रभारी विकास चंद्रा ने बताया कि लंबे समय से जेल अस्पताल में भी इब्राहिम का इलाज चल रहा था।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल