Tahelka news

www.tahelkanews.com

जिला पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार:-शेलेन्द्र बिष्ट

Spread the love

लियाक़त कुरैशी

रुड़की।भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हरिद्वार जिला पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से तैयार हैं और इस बार हरिद्वार में भाजपा का ही जिला पंचायत बोर्ड बनना निश्चित है।उक्त् बातें प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट ने जिला पंचायत दरियापुर,बढेडी राजपूतान,भारापुर तथा मेहवड़ कलां के पार्टी प्रत्याशी कार्यकर्ताओं की बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए कहीं।उन्होंने कहा कि हरिद्वार के जिला पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी कार्यकर्ता दिन-रात पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए मेहनत कर रहे हैं तथा हरिद्वार में इस बार जिला पंचायत का बोर्ड भाजपा का ही बनना निश्चित है। भाजपा की राज्य एवं केंद्र की सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक जन-जन तक पहुंचा है और यहां की जनता भाजपा प्रत्याशियों को विजय बनाने के पक्ष में अपना निर्णय ले चुकी है।हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी ने कहा कि आज देश व प्रदेश भाजपा शासन काल में लगातार विकास और तरक्की की दिशा में आगे बढ़ रहा है।उन्होंने कहा कि दलित समाज का रुझान पूरी तरह भाजपा की ओर है तथा हरिद्वार जनपद में हो रहे पंचायत चुनाव में इसका परिणाम देखने को मिलेगा।जिला महामंत्री आदेश सैनी के संचालन में हुई बैठक में देशपाल रोड,राजबाला सिंह सैनी, संजय सैनी,अमित सैनीअरविंद कुमार,तेज सिंह,नरेश कुमार तथा नरेंद्र सिंह आदि अनेक पार्टी जन मौजूद रहे,इससे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष तथा पूर्व सांसद का पटका आदि पहनाकर जोरदार तरीके से स्वागत किया गया।

About The Author

You may have missed