रुड़की।अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर आर्य कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मेयर गौरव गोयल ने हाई स्कूल तथा इंटरमीडियट की परीक्षा में स्कूल में टॉपर पर रही छात्राओं को सम्मानित किया।अपने संबोधन में मेयर गौरव गोयल ने कहा कि छात्राओं की लग्न तथा उनके गुरु जनों की मेहनत का प्रतिफल है कि छात्राओं ने कॉलेज में अपनी कक्षाओं में टॉप कर अपने कॉलेज व माता-पिता तथा अपने गुरुजनों का नाम ऊंचा किया है।उन्होंने उनके उज्जवल भविष्य की कामना कर कॉलेज की अन्य छात्राओं को भी शिक्षा के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करते हुए आगे बढ़ने का आह्वान किया।
कॉलेज की प्रधानाचार्य चंद्रप्रभा गुलेरिया तथा प्रबंधक वीरेंद्र कुमार गुप्ता ने सभी छात्रों को शुभकामना देते हुए उनको शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने की कामना की।इस अवसर पर श्रीमती अपर्णा जिंदल,ममता सिंह, पारुल गुप्ता,गीता मेंहदीरत्ता,अनुभव गर्ग आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इन छात्राओं को किया सम्मानित
कुमारी अन्नू,आकांक्षा अष्टवाल,रागुन सैनी,कुमारी माही,कुमारी सना परवीन

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी