बहादराबाद ब्लॉक के रानी माजरा की वर्तमान महिला प्रधान विजयता ने बताया की ग्राम पंचायत सचिव चार्ज देने आनाकानी कर रहा है ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रशासनिक कार्यकाल का ब्यौरा देने से भी पीछे हट रहा है बताया कि गांव का विकास कार्य बाधित हो रहा है धरने पर बैठे ग्राम पंचायत सदस्य व ग्रामीणों ने सचिव पर आरोप लगाते हुए बताया कि ग्राम पंचायत सचिव ने विकास के नाम पर बड़े बड़े घोटाले किये है ग्रामीणों ने बताया गांव में किए गए कुछ विकास कार्य विधायक द्वारा कराए गए थे जबकि ग्राम सचिव ने अपने दस्तावेजों में विकास कार्य चढ़ाकर बड़ा घोटाला किया है ग्रामीणों ने बताया कि मौके पर एक नल का लगाया गया है और सरकारी दस्तावेजों में 4 हेड पंप के दिखाए गए हैं ग्राम प्रधान ने कहा यदि ग्राम पंचायत सचिव पूरी तरह चार्ज और गांव में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी नहीं देता तो मैं तो मैं राज्य के मुख्यमंत्री तक इसकी शिकायत करूंगा जबकि ग्राम पंचायत अधिकारी अमित सैनी ने कहा ग्रामीणों द्वारा लगाए गए आरोप गलत है तथा मैं चार्ज देने के लिए ग्राम प्रधान के पास जा चुका हूं लेकिन ग्राम प्रधान विजयता हस्ताक्षर करने को तैयार नहीं है ग्राम पंचायत अधिकारी ने यह भी बताया यदि गांव के अंदर गलत विकास कार्य मेरे द्वारा किए गए हैं तो ग्राम प्रधान उसकी जांच करा सकता है

More Stories
रुड़की महानगर की हुई माशिक बैठक संगठन मजबूत करने के लिए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर जोर, देहरादून प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”