रुड़की।ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रदेश अध्यक्ष डा.नय्यर काजमी ने देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट द्वारा हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले में स्टे दिये जाने को उचित ठहराया।जारी वक्तव्य में उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में जिस भूमि पर सात-आठ दशकों से जो लोग रहते आ रहे हैं और वहां राजकीय विद्यालय,अस्पताल,निगम द्वारा उनसे टैक्स वसूली के साथ ही उनके पास आवासीय संबंधी प्रमाण भी मौजूद है,किंतु अतिक्रमण के नाम पर जिस प्रकार इनको नोटिस दिया गया तथा हजारों परिवारों को सर्द मौसम में घरों से बाहर रहना पड़ा।डा.काजमी ने कहा कि एआईएमआईएम के सुप्रीमो बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी एवं उनकी पार्टी ने इसे प्रमुखता से उठाया।उन्होंने कहा कि शासन-प्रशासन तथा अन्य दलों के नेताओं द्वारा भी इस मामले में अपना सहयोग दिया जाना स्वागत योग्य है।उन्होंने कहा कि इस मामले का कोई आसान रास्ता निकाल लिया जाएगा,जिससे कि इन हजारों परिवारों को उजड़ने से बचाया जा सके।

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी