झबरेड़ा=
ग्राम मखदुमपुर में 2 माह पहले बनी सड़क जर्जर हो गई है ग्रामीणों ने इसकी शिकायत आला अधिकारियों से की है ग्राम मखदुमपुर निवासी अरविंद प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि मखदुमपुर से साधोला माजरा जाने वाली सड़क लोक निर्माण द्वारा बनाई गई थी
लेकिन सड़क का निर्माण इतनी घटिया सामग्री से किया गया है की सड़क कुछ दिन बाद जर्जर हालत में हो गई है उन्होंने बताया की सड़क पर कहीं-कहीं बजरी दिखाई दे रही है पूरी की पूरी सड़क चकनाचूर होकर बह गई है अरविंद प्रधान ने कहा कि नव निर्माण टूटी हुई सड़क की शिकायत सूबे के मुखिया से की है उन्होंने कहा की यदि सड़क को दोबारा नहीं बनाया गया तो ग्रामीण लोक निर्माण विभाग कार्यालय पहुंचकर धरना प्रदर्शन भी कर सकते हैं

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी