Tahelka news

www.tahelkanews.com

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 55 वीं पुण्यतिथि पर वरिष्ठ भाजपा नेता नवीन जैन एडवोकेट ने दी श्रद्धांजलि,भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

रूड़की।तहसील कैम्प कार्यलय पर भाजपा नेता व मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नवीन कुमार जैन एडवोकेट ने एकात्म मानववाद प्रेणता जनसंघ अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 55-वीं पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की व उनके आदर्शों एंव सिद्धांतों पर चलने की शपथ ली।भाजपा नेता नवीन कुमार जैन एडवोकेट भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अपने आवास बूथ संख्या 42 पञ्चमी मंडल शक्ति केंद्र नौ पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय को पुष्प अर्पित किए।भाजपा नेता जैन ने कहा कि पंडित उपाध्याय राष्ट्र के लिए एक ऐसे राष्ट्रभक्ति व्यक्तित्व ज्वलंत उदाहरण हैं,जिन्होंने राष्ट्र की खातिर अपनी कर्मठता दिखाई।सदा गरीब,निर्बलों की आर्थिक स्थिति में सुधार लाने का प्रयास किया।हमसब को हमेशा दुःख रहेगा कि ऐसे राष्ट्रवादी नेता जिनकी रहस्यमय ढंग से मुगलसराय रेलवे स्टेशन पर किसी षड्यंत्र तहत हत्या हुई थी,जिसका खुलासा आज तक नहीं हो पाया।श्राध्जंलि सभा में भाजपा जिला कार्यलय मंत्री डॉ.बीएल अग्रवाल,समाजसेवी इंदर बधान,नरेंद्र शास्त्री जैन समाज अध्यक्ष,पूर्व बार उपाध्यक्ष सुनील कुमार गोयल,मंडल अध्यक्ष झबरेड़ा संजय कश्यप ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर एडवोकेट आशीष पंडित,अभिनव गोयल,समाजसेवी अनुज आत्रेय,सचिन गोंड़वाल, नरेश नागियान,नीरज कपिल शक्ति केंद्र संयोजक, गुलशन बेदी,सुधीर शर्मा, दिवंशयु पुंडीर,रोहित,पंडित सुमित बिरला,राजेश वर्मा,जितेंद कश्यप,रम्मा आदि मौजूद रहे।

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को पार्टी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का किया आह्वान

रुड़की।भारतीय जनता पार्टी की जिला कार्यसमिति की बैठक कुंजा बहादुरपुर गांव में विधिवत रूप से आरंभ हुई,जिसमें भारतीय जनता पार्टी की संचालित योजनाओं की निमित्त प्रदर्शनी लगाई गई।उद्घाटन राज्यसभा सांसद नरेश बंसल,भाजपा जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति,भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने संयुक्त रूप से किया।सर्वप्रथम सभी जिला एवं मोर्चे के पदाधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया,इसके उपरांत दीप प्रज्वलन कर बैठक की विधिवत रूप से शुरुआत की गई।जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति द्वारा पुष्पगुच्छ देकर जिला प्रभारी आदित्य चौहान का स्वागत किया गया।भगवानपुर मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी द्वारा स्वागत गीत गाया गया।इस अवसर पर भाजपा जिला प्रभारी आदित्य चौहान ने सभी जिला के पदाधिकारियों,मोर्चे के अध्यक्षों को अनुशासन में रहकर संगठन को मजबूत करने के लिए कार्य करने का आह्वान किया।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष शोभाराम प्रजापति ने कहा कि सभी जिला पदाधिकारियों को भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना चाहिए।मन की बात के जिला संयोजक बीएल अग्रवाल ने पिछले कुछ मन की बात कार्यक्रम की मुख्य मुख्य बातें के विषय में बताया एवं कार्यक्रम के उपरांत डाटा किस प्रकार से मन की बात एप्लीकेशन में अपलोड करना है उसके बारे में भी बताया।इस अवसर पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक देशराज कर्नवाल,जिला महामंत्री प्रवीण संधू,अरविंद गौतम, जिला उपाध्यक्ष,प्रदीप पाल, सोनू धीमान,चतेरसेन,भीम सिंह,जिला मंत्री सतीश सैनी,गीता कार्की,सौरभ गुप्ता,राजबाला,प्रमोद चौधरी,जिला मीडिया प्रभारी पंकज नंदा,योगेश सिंघल,विकास प्रजापति, मंडल अध्यक्ष मनोज चौधरी,मनोज कुमार , योगेंद्र सैनी,किसान मोर्चा अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह चौधरी, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष मोहम्मद अफजाल,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष धीरज,युवा मोर्चा अध्यक्ष गौरव कौशिक, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रतिभा चौहान,ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष अनुज सैनी, मंडल अध्यक्ष संजीव कुमार,संजय त्यागी,रवि राणा राजीव राणा,संजय कश्यप,पंकज पाल,राहुल शर्मा, नितिन शर्मा उपस्थित रहे।

%d bloggers like this: