Tahelka news

www.tahelkanews.com

सर्व समाज संगठन ने किया होली मिलन कार्यक्रम, फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है होली पर्व,,,नीलम चौधरी। जिला आबकारी अधिकारी की जनता से अपील

Spread the love

रुड़की,,सर्व समाज सेवा संगठन ने होली मिलन का कार्यक्रम बड़ी धूम धाम से किया जिसमे संगठन के सभी सम्मानित पदाधिकारी एवं सभी सदस्यों व बहनों ने साथ मिलकर रंगो के इस त्योहार में फूलों और रंग गुलाल से होली खेलकर कार्यक्रम को खुशियों के रंगो से भर दिया।

प्रभा शंकर मिश्रा जिला आबकारी अधिकारी

रंगारंग होली मिलन कार्यक्रम में संगठन की संस्थापक, अध्यक्ष नीलम चौधरी ने बताया की
होली पर्व हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। होली रंगों का तथा हँसी-खुशी का त्योहार है। यह भारत का एक प्रमुख और प्रसिद्ध त्योहार है, होली पर्व विश्वभर में मनाया जाने लगा है। रंगों का त्यौहार कहा जाने वाला यह पर्व पारंपरिक रूप से दो दिन मनाया जाता है।
कार्यक्रम में संगठन मंत्री श् रविंद्र बंसल जी,सचिव तृप्ति कंसल जी, कोषाध्यक्ष किरण पटेल ,सह कोषाध्यक्ष रचना वर्मा मीडिया प्रभारी मितुशी,सदस्य रीता शर्मा, जिलाध्यक्ष प्रतिभा चौहान जी , गीता कार्की जी ,सभी सम्मानित बहनें कार्यक्रम में शामिल रही।

About The Author