हरिद्वार।तीर्थ नगरी हरिद्वार के वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान ने उत्तराखंड में न्याय न मिलने की आश छोड़ अब महामहिम राष्ट्रपति से इच्छा मृत्यु की मांग की है,जिसके संबंध में पीड़ित पत्रकार ने महामहिम राष्ट्रपति को एक पत्र भेजकर इच्छा मृत्यु की अनुमति मांगी है।इस पत्र की एक-एक प्रतिलिपि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,केंद्रीय गृह सचिव,उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं प्रमुख गृह सचिव उत्तराखंड को भी भेजी गई है।वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रकाश चौहान ने महामहिम राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र में कहा है कि वह 63 साल के सीनियर सिटीजन पत्रकार हैं,जोकि दलित समाज से आते हैं।उनकी बाईपास सर्जरी भी हुई है।उनका आरोप है कि विगत 6 अगस्त 2021 को कोतवाली हरिद्वार में तैनात निरीक्षक अमरजीत,राजेश शाह,एसआई हेम लता,लक्ष्मी रमोला व मीना आर्य ने मिलकर उनके व परिवार पर गंभीर धाराओं में झूठा मुकदमा दर्ज कर पोक्सो में जेल भेज दिया था।उनका कसूर मात्र अखबार में सच्चाई लिखना था।इस प्रकरण को लेकर न्याय दिलाने की मांग को लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय से लेकर प्रधानमंत्री,महामहिम राष्ट्रपति,मानवधिकार आयोग,मुख्यमंत्री उत्तराखंड,महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड तक को दो वर्षों से उक्त् पुलिस अधिकारियों की बर्खास्तगी मांग मांग की जा चुकी है।पीड़ित का कहना है कि एक पत्रकार के नाते उन्हें इतनी बड़ी सजा दी जा रही है।उत्तराखंड में उनको व उनके परिवार को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं बची है,इसलिए उनको इच्छा मृत्यु की अनुमति देने की कृपया करें।वरिष्ठ पत्रकार ने महामहिम राष्ट्रपति को भेजे गए पत्र की एक-एक प्रतिलिपि प्रधानमंत्री,केंद्रीय गृह मंत्री,सचिव मुख्यमंत्री उत्तराखंड एवं गृह सचिव उत्तराखंड को भी प्रेषित की है।

More Stories
सरदार पटेल के आदर्शों पर चलकर राष्ट्रहित में कार्य करें: वक्ता..जयंती पर सरदार पटेल विचार मंच ने प्रतिमा स्थल पर आयोजित किया कार्यक्रम, वक्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान