अशवनी गर्ग
देवबंद…मानव कल्याण मंच देवबंद द्वारा शिव शिशु मंदिर स्कूल, रेलवे रोड पर निर्धन व जरूरतमंद स्कूली छात्र छात्राओं को यूनिफॉर्म का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विपिन त्यागी एडवोकेट (सभासद) ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चे न सिर्फ हमारा ब्लकि देश का भी भविष्य होते हैं वो ही अगली पीढ़ी होते हैं। आज के बच्चे कल का युवा बनेंगे इसीलिए शिक्षा ग्रहण कर रहे छात्र-छात्राओं की मदद करना ईश्वरीय कार्य है कहा की हमें प्रत्येक स्थिति में अपने देश के निर्धन बच्चों की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अजय वर्मा ने मानव कल्याण मंच के सेवा कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि मंच जाति संप्रदाय से ऊपर उठकर मानव मात्र की सेवा कर रहा है। उन्होंने कहा कि आज के इन बच्चों में से ही कल कोई योग्य डाक्टर बनेगा, कोई शिक्षक होगा, वैज्ञानिक, दार्शनिक, नेता, प्रशासनिक अधिकारी, कोई इंजीनियर होगा, कोई व्यापारी होगा और ये देश को आगे ले जाने वाले बच्चे हैं इसलिए हम सबको इन बच्चों की हर संभव मदद करनी चाहिए। मंच के संस्थापक अरुण अग्रवाल ने अपने संबोधन में बताया कि मंच का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है और मंच लगातार प्रत्येक माह सेवा कार्यक्रम कर रहा है। उन्होंने बताया कि हर व्यक्ति को प्रत्येक स्थिति में समाज के सभी निर्धन व जरूरतमंद लोगों की हर सम्भव सहायता करनी चाहिए। यदि गरीब जरूरतमंद बच्चों की सही समय पर मदद नहीं की गई तो कल ये बच्चे समाज के लिए एक समस्या पैदा कर सकते हैं। इससे बाल श्रम में भी बढ़ोतरी होती है। यह बाद में एक सामाजिक समस्या बन जाती है। जो किसी भी देश के लिए घातक है। मंच के वरिष्ठ सदस्य श्याम चौहान
(सभासद प्रतिनिधि) ने कहा कि शिक्षा ऐसी होनी चाहिए कि बच्चों का बौद्धिक विकास हो सके। आज के कार्यक्रम में गाँव जटोंला के एक निःशक्त जरूरतमंद व्यक्ति जनेश्वर को कानों के सुनने की मशीन भी प्रदान की गई।महासचिव सुशील कर्णवाल ने बताया कि मानव कल्याण मंच प्रत्येक माह सेवा कार्य कर रहा है उस कड़ी में हमारी आज की इस माह की सेवा कार्य के मुख्य सहयोगी संजय सैनी रहे। कार्यक्रम का संचालन राजीव शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महासचिव सुशील कर्णवाल, कोषाध्यक्ष प्रमोद मित्तल, राजू सैनी, जितेंद्र कश्यप,
राकेश अग्रवाल, नरेंद्र बंसल, विपिन शर्मा आदि उपस्थित रहे।

More Stories
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन