आसवानी गर्ग देवबन्द
देवबंद: कोतवाली पुलिस ने बाबूपुर नगली गांव में दो पक्षों के बीच हुए संघर्ष में छह लोगों को सरकारी अस्पताल से ही गिरफ्तार किया है। जिन्हें जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की थी।
दो दिन पूर्व बाबूपुर नगली गांव की आशा के साथ मारपीट किए जाने को लेकर ऋषिपाल और मोनू पक्ष के लोगों के बीच संघर्ष हो गया था। जिसमें दोनों पक्षों के 11 लोग घायल हुए थे। मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज करते हुए उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराए गए एक पक्ष के राजू, संजू, राहुल जबकि दूसरे पक्ष के मोनू, सौरभ और काका को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर सूबे सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों को जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन