झबरेड़ा,, श्री सत्यनारायण मंदिर इंटर कॉलेज मखदुमपुर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के पांचवें दिन के सुबह ग्राम रामनगर में स्वच्छता अभियान चलाया गया इसके पश्चात सड़क सुरक्षा पर एक रैली का आयोजन किया गया

यह रैली लखनोता का चौराहे से होती हुई ग्राम लखनोता में ग्राम वासियों को सड़क सुरक्षा के नियमों तथा दो पहिया वाहन पर हेलमेट और गाड़ी में सीट बेल्ट के महत्व को समझाते हुए लखनोता का चौराहे पर सभी स्वयं सेवियो ने लखनौता पुलिस चौकी प्रभारी नीरज सिंह रावत के साथ मिलकर लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट के लिए जागरूक किया। लखनोता नीरज कुमार रावत अपनी टीम विकास कुमार हेड कांस्टेबल आदि को साथ लेकर बच्चो के बीच पहुंचे उन्होंने बच्चों को साइबर क्राइम और सड़क सुरक्षा के विषय में विस्तार पूर्वक बताया उन्होंने यह भी बताया कि हम किस प्रकार साइबर ठगी से अपने आप को बचा सकते हैं इस अवसर पर हमारे विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर विजय कुमार उपस्थित थे उन्होंने भी हमारे स्वयंसेवियों को साइबर क्राइम के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी जीतेंद्र कुमार व उनके सहायक साथी संदीप पवार ने भी कार्य कर्मों में भरपूर सहयोग किया तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य ने बाहर से आए अतिथियों व शिविर मैं उपस्थित बच्चों तथा अध्यापकों की सराहना की

More Stories
बीएसएम डिग्री कॉलेज को मिला विश्वविद्यालय का दर्जा, रुड़की सहित पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, उत्तराखंड सरकार के फैसले से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में खुलेगी विकास की नई राह
रुड़की में अवैध खनन पर छापा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां सीज जॉइंट मजिस्ट्रेट के निर्देशन में देर रात हुई कार्रवाई, मंगलौर कोतवाली पुलिस की सुपुर्दगी में दिए गए वाहन
देश की आन,बान, शान की रक्षा के लिए काम करता है संघ ,किसलय क्रांतिकारी