देहरादून- शहर क्षेत्रान्तर्गत मॉडिफाइड / रेट्रो साईलेंसर लगाकर वाहन संचालित करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के क्रम में वर्ष 2023 से मॉडिफाई साइलेंसर के विरुद्ध चलाए गए अभियान में दून देहरादून द्वारा 510 वाहनों के साइलेंसर उतारकर यातायात कार्यालय में दाखिल किए गए थे, जिनको पुलिस लाईन देहरादून में रोड पर रोलर के माध्यम से नष्ट किया गया।

दून पुलिस का वाहन चालकों से अनुरोध है कि अपने वाहनों में कंपनी द्वारा दिए गए साइलेंसर का ही प्रयोग करें, यदि भविष्य में भी कोई वाहन चालक मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर वाहन संचालित करते हुए पाया जाता है तो उनके विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के सुसंगत धाराओं के अतिरिक्त IPC के अन्तर्गत भी कार्यवाही की जायेगी। साइलेंसर को उतरवाकर इसी प्रकार नष्ट किया जाएगा।

More Stories
यात्री के चेहरे पर जीआरपी ने लौटाई मुस्कान, खोया मोबाइल किया सुपुर्द
ग्राम स्कार्ट फार्म में कृषक प्रशिक्षण एवं खेत बचाओ अभियान के तहत किसान संगोष्ठी आयोजित
देहरादून में समाज कल्याण विभाग के कार्यक्रम में सपना वाल्मीकि सम्मानित