आंगनबाड़ी केंद्र का ताला तोड़कर चोर उठा ले गए अनाज,चावल गैस सिलेंडर
तहलका न्यूज
झबरेड़ा.. रुड़की ब्लॉक के ग्राम डेलना के आंगनबाड़ी केंद्र नंबर 2 में ताला तोड़कर नन्हे मुन्नों का राशन,गैस सिलेंडर अनाज चावल, के कट्टे चोर उठा ले गए। पुलिस अज्ञात चोरों की तलास कर रही हे। जानकारी के अनुसार ग्राम डेलना के आंगनबाड़ी केंद्र नंबर 2 पर जब आंगन वाडी कार्यकत्री अनीता देवी आई तो उसे आंगनबाड़ी केंद्र का ताला टूटा हुआ मिला आगनवाड़ी महिला ने अंदर जाकर देखा तो वहां से गैस सिलेंडर 5धडी चावल,5 धडी अनाज एवम बच्चों को बांटे जाने वाला राशन नही मिला बताया जाता है कि आंगनबाड़ी केंद्र के गेट के पास भांग के पत्ते आदि मिले हैं पुलिस ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की। और बच्चो का राशन चुराने वाले अज्ञात चोरों की तलास शुरू कर दी।

More Stories
डीपीएस स्कूल रुड़की में सूर्य प्रताप सिंह सेखों ने किए 90% अंक प्राप्त,माता पिता का सीना हुआ चौड़ा..
बाबा साहब की मूर्ति का आकार बढ़ाने को लेकर आसपा नेता महक सिंह ने नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी को सौंपा ज्ञापन..
डीएवी कॉलेज विवाद पर उत्तराखंड क्रांति दल का आक्रोश, कार्रवाई की मांग, पुलिस को दिया ज्ञापन