तहलका न्यूज
झबरेड़ा.. रातों-रात खनन माफिया द्वारा अनेको स्थानों पर अवैध मिट्टी डालकर प्लॉट भर दिए।सूचना मिलने पर तहसीलदार रुड़की ने टीम गठित कर जांच के आदेश दिए।जानकारी के अनुसार पिछले दिनों से रात होते ही कुछ अवैध खनन माफिया वाहनों में मिट्टी भरकर बिना अनुमति के प्लॉट भर रहे हे जिसकी सूचना किसी ने तहसील प्रशासन को दी बताया जाता है असाही ग्लास कंपनी के सामने खाली पड़े प्लॉट में अवैध मिट्टी डालने वाले माफियाओं ने भूमि स्वामी को झांसे में लेकर सैकड़ो डंपर मिट्टी के डाल दिए और साथ ही साथ झबरेड़ा इकबालपुर रोड पर स्थित ग्राम भक्तोंवाली क्षेत्र के मैन रोड निर्माण कार्य चल रहे स्थान पर भी कुछ अवैध मिट्टी माफियाओं ने एकत्र होकर मिट्टी से भराव कर दिया जिससे राजस्व का तो नुकसान हुआ ही लेकिन अवैध मिट्टी माफिया की चाल बाजी से भूस्वामी को भी अधिक नुकसान है जब अवैध मिट्टी भराव की जानकारी तहसील प्रशासन को लगी तो तहसीलदार रुड़की रेखा आर्य ने जांच करने के लिए टीम गठित कर जांच के आदेश दिए उन्होंने कहा कि अवैध मिट्टी डालने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

More Stories
जब जन्मदिन की गूंज ही धीमी पड़ जाए, तो संगठन की धड़कनों का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं होता।”राष्ट्रीय नेता के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं में नहीं दिखा खास उत्साह, राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज
“पब्लिक प्लेस में पैग पड़ा भारी, 15 लोगों की रात बन गई सरकारी!”
छोटी छोटी बातों पर झगड़ने वाले दो युवकों का झबरेड़ा पुलिस ने किया चालान