तहलका न्यूज
झबरेड़ा:ग्राम सुल्तानपुर साबतवाली में प्रधान श्रवण कुमार की बैठक किसानों को एकत्र कर निशुल्क मिलने वाले धान के बीज की कृषि अधिकारी ने विस्तार पूर्वक जानकारी दी।

रुड़की ब्लॉक के सहायक कृषि अधिकारी चैनपाल सिंह ने बताया रुड़की ब्लॉक के ग्राम सुल्तानपुर सबतवाली को हमारे विभाग ने चुना है इस गांव के अंदर अनुसूचित जाति के करीब 60% किसान रहते हैं जिन्हें सरकार ने निशुल्क धान के बीज देने की योजना बनाई है उन्होंने बताया कि बीज संख्या EB 1637 तुडल की पलट का काम करती है जो किसानों को मुफ्त में दिया जाएगा उन्होंने यह भी बताया कि यह बीज तीन से चार कुंतल प्रति बीघा की दर से पैदावार होता है उन्होंने सभी किसानों को जानकारी दी कि अपने-अपने आधार कार्ड व भूमि की खसरा खतौनी लेकर रुड़की ब्लॉक सहायक अधिकारी के कार्यालय पहुंच कर बीज प्राप्त करें उन्होंने बताया कि किसानों को यूकेलिप्टस जैसे पौधे भी निशुल्क बांटे जा रहे हैं। ग्राम प्रधान श्रवण कुमार, यशपाल अमर सिंह, अशोक, सहीराम, चंद्रभान, राजकुमार, करम सिंह, रफल सिंह ईशम सिंह, जितेंद्र, रवि दत्त,महावीर कीरत सिंह,विनोद कुमार,लखन सिंह प्रदीप, महावीर,आदि सैकड़ों किसान मौजूद रहे।

More Stories
गुरुकुल नारसन में भाजपा की बैठक, कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
पत्नी के साथ चौकी गेट पर हंगामा करना पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार,, सरेराह हंगाम कर रहे व्यक्ति का पुलिस ने किया चालान
ऑडियो रिकॉर्डिंग से सामने आई चार बच्चों की जान पर खतरे की आशंका! धर्मपुर गांव का मामला सुर्खियों में शादीशुदा प्रेमी पर बच्चों को नहर में धकेलने की कथित योजना बनाने का आरोप, झबरेड़ा क्षेत्र के धर्मपुर गांव का मामला चर्चा में