तहलका न्यूज
हरिद्वार… सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र की कंपनी लुमिनस पावर टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने ग्रामीण इलाकों में सोलर प्रोजेक्ट लॉन्च किया है। इस परियोजना के तहत, रीवा के सहयोग से 25 गरीब परिवारों को निशुल्क सोलर यूनिट (दो सोलर पैनल, सोलर इनवर्टर बैटरी और टैबलेट) प्रदान किए गए हैं।
लुमिनस कंपनी के प्लांट हेड शिव सहाय पाल और एनर्जी सॉल्यूशंस के जोनल हेड आदित्य शर्मा ने चयनित 25 घरों में सोलर ऊर्जा के उपकरण वितरित किए। इन परिवारों को डिजिटल शिक्षा के लिए प्री-लोडेड सॉफ्टवेयर के साथ टैबलेट भी दिए गए।
रीवा के प्रतिनिधि डॉ. धनंजय ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में निर्धन परिवारों, विशेषकर विधवा महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। गढ़वाल एरिया के सेल्स मैनेजर अभिनव भट्ट समेत अन्य अधिकारी भी इस मौके पर मौजूद रहे।
इस परियोजना का मुख्य उद्देश्य बिजली की खपत कम करने और सौर ऊर्जा को ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुँचाना है। 25 घरों को ग्राम मीरपुर कुतुबपुर, बहादराबाद, अलीपुर और एकड़ कला से चुना गया है।
इस प्रोजेक्ट में स्थानीय स्कूलों और ग्राम प्रधानों का विशेष सहयोग रहा। ग्रामीणों ने कंपनी के इस प्रयास की सराहना की और टैबलेट के माध्यम से डिजिटल शिक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में कई अधिकारियों का विशेष योगदान रहा, जिनमें संदीप चौहान, प्रवीण कपिल, राजेंद्र चौहान आदि शामिल थे।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी