Tahelka news
भारत के मशहूर और आम लोगों के बीच लोकप्रिय अरबपति बिजनेसमैन रतन टाटा ने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बुधवार देर रात मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया।
टाटा के निधन की खबर सुनकर पूरे देश में शोक की लहर है और हर कोई दुःख प्रकट कर रहा है। रतन टाटा भारत की शान और एक अनमोल रत्न की तरह थे। तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।
रतन टाटा के निधन के बाद उनके आखिरी पोस्ट की भी चर्चा हो रही है। रतन टाटा ने अपने आखिरी पोस्ट में लिखा है वह उम्र अधिक होने के कारण चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं। चिंता की कोई कोई बात नहीं है। हालांकि इस पोस्ट के कुछ ही घंटे बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके चाहने वाले इस बात से दुखी हैं कि रतन टाटा ने खराब स्वास्थय की खबरों को अफवाह कहा था।
कौन थे रतन टाटा
रतन टाटा के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने श्रद्धांजलि दी है. उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा- रतन टाटा एक दूरदर्शी बिजनेस लीडर, दयालु आत्मा और एक असाधारण इंसान थे. उन्होंने भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित व्यापारिक घरानों में से एक को स्थिर नेतृत्व प्रदान किया. साथ ही, उनका योगदान बोर्डरूम से कहीं आगे तक गया. अपनी विनम्रता, दयालुता और हमारे समाज को बेहतर बनाने के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के कारण उन्होंने कई लोगों का प्रिय बना लिया.’
रतन टाटा के निधन के बाद लोग उनकी संपत्ति, उनके उत्तराधिकारी के साथ-साथ उनके जीवन से जुड़ी अन्य चीजों के बारे में जानना चाह रहे हैं. यहां हम आपको बता रहे है रतन टाटा की कुल संपत्ति और उनके उत्तराधिकारी के बारे में.
सुई से जहाज तक बनाती है टाटा
रतन टाटा की गिनती भारत के बड़े कारोबारियों में होती है. शायद ही कोई ऐसा घर होगा जिसमें टाटा का कोई सामान यूज नहीं होता होगा. टाटा के बारे में कहावत है कि सुई से लेकर जहाज तक. मतलब टाटा सुई से लेकर जहाज तक बनाती है. अब आते हैं रतन टाटा की संपत्ति पर.

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ