लियाकत..
झबरेड़ा.. झबरेड़ा नगर पंचायत अध्यक्ष पद की उम्मीदवार किरण चौधरी ने सभी झबरेड़ा परिवार का आशीर्वाद लेकर आज नामांकन दाखिल किया।
उन्होंने कहा कि सभी झबरेड़ा परिवार वालो के आशीर्वाद से मैं चुनाव मैदान में आई हूँ किरण चौधरी ने कहा कि मेरे पिता चौधरी जसवीर सिंह डॉक्टर गौरव चौधरी और उनका पूरा परिवार दादा अंग्रेजी शासन काल से लेकर अध्यक्ष पद के रूप में झबरेड़ा की सेवा करते आ रहे हैं अबकी बार मुझे झबरेड़ा के मेरे सभी परिवार वालो ने आशीर्वाद देकर चुनाव मैदान में उतारा है मैं दिलो जान से उनकी उम्मीदों पर खरा उतरूंगी
उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी समस्या यहां पर महिलाओं की है क्योंकि महिला अपने घर के काम में इतनी व्यस्त रहती है कि वह अपनी समस्या को नहीं बता पाती इसलिए मैं घर घर जाकर ढूंढ ढूंढ कर अपनी माता और बहनों की और अपने पूरे झबरेड़ा परिवार की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण करूंगी किरण चौधरी ने कहा कि झबरेड़ा के अन्दर मेरे प्रति खुशी देखने को मिल रही है और दिन प्रतिदिन मेरी माता बहने और मेरे बुजुर्ग मुझे आशीर्वाद दे रहे हैं उन्होंने कहा कि मैं सिर्फ चौधरी परिवार की नहीं बल्कि पूरे झबरेड़ा की खिदमतगार बहू हूं और उनके खिदमत करती रहूंगी।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी