liyakat.
रुड़की।नगर निगम रुड़की सीट से कांग्रेस मेयर पद की उम्मीदवार पूजा गुप्ता ने नववर्ष की सुबह दुर्गा मंदिर पहुंच राहगीरों को चाय का प्रसाद वितरण किया,साथ ही उन्होंने मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र के लोगों को नववर्ष की बधाई देते हुए कहा कि ईश्वर सभी को स्वस्थ रखे और तरक्की व खुशी प्रदान करे।बता दें कि रुड़की नगर निगम सीट से मेयर पद की प्रत्याशी के रूप में प्रदेश महामंत्री सचिन गुप्ता की धर्मपत्नी पूजा गुप्ता को कांग्रेस द्वारा प्रत्याशी के रूप में उतारा गया है।पूजा गुप्ता एक पढ़ी-लिखी और शिक्षित महिला है,

वह हमेशा समाज सेवा में लगी रहती है।नववर्ष 2025 के शुभारंभ पर पूजा गुप्ता अनेक महिलाओं के साथ दुर्गा चौक स्थित मंदिर पहुंची,जहां उन्होंने मां भगवती की पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया,इसके साथ उन्होंने दुर्गा चौक मंदिर पर राहगीरों को चाय का प्रसाद वितरण किया।इस मौके पर पूजा गुप्ता ने कहा कि वह कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में रुड़की नगर निगम मेयर पद पर चुनाव इस उद्देश्य के साथ लड़ रही है कि वह क्षेत्रवासियों की सेवा और नगर का बेहतर विकास कर सके।उन्होंने कहा कि यदि क्षेत्र की जनता का प्यार मिला और उनकी जीत हुई तो जिन क्षेत्रों में जनप्रतिनिधि आज तक नहीं पहुंचे हैं,वहां पहुंच कर क्षेत्र की हर समस्या को प्राथमिकता पर हल करने का काम करेंगे,इसके साथ ही क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगी।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी