तहलका न्यूज़
भगवानपुर..बहू बेटे के झगड़े से परेशान होकर एक बूढी मां आत्महत्या करने के लिए रेल की पटरी पर जा बैठी। सूचना पर पहुंची भगवानपुर तेजपुर पुलिस ने वृद्ध महिला को समझाया और अपने साथ पुलिस चौकी ले आई और साथ ही साथ उसके परिजनों को सूचना दी।एसएसआई भगवानपुर रमेश सैनी ने जानकारी देते हुए बताया थाना भगवानपुर की तेजपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत पुराना रेलवे फाटक के पास एक बुजुर्ग महिला जिसका नाम सुखबीर पत्नी कलीराम निवासी दंगेड़ा थाना नागल जिला सहारनपुर आयु करीब 60 वर्ष जो अपने घर से ट्रेन से काटने के लिए पटरी पर बैठी थी जिसकी सूचना मिलने पर कांस्टेबल गोविंद कुमार, होमगार्ड सोहन के द्वारा बूढी महिला को तत्काल पटरी से उठाया और समझाकर तेजपुर पुलिस चौकी ले आए । महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि घर में बहू बेटी द्वारा लगातार लड़ाई झगड़ा किया जा रहा था जिससे वह अधिक परेशान हो गई थी और घर से बिन बताएं आत्महत्या करने के लिए ट्रेन की पटरी पर जा बैठी। उन्होंने बताया कि वृद्ध महिला के परिजनों को तेजपुर चौकी बुलाया और समझा बुझाकर महिला को परिजनों के सुपुर्द दिया इस नेक कार्य के लिए परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस की काफी प्रशंसा की।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी