तहलका न्यूज
झबरेडा। परिवहन विभाग की टीम ने सड़क किनारे घायल अवस्था में पड़े युवक को अस्पताल भिजवाया। विभाग के कर्मियों की सजगता से घायल की जान बच गई। रविवार को परिवहन विभाग की टीम ने झबरेडा नारसन क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। परिवहन टीम जब लखनोता के समीप पहुंची तो उन्होंने एक व्यक्ति को घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ देखा। टीम ने विभागीय गाड़ी रोककर तुरंत घायल युवक को उठाया और मंगलौर चिकित्सालय में भर्ती कराया। इस संबंध में जानकारी देते हुए परिवहन कर अधिकारी नवीन तिवारी ने बताया कि युवक बाइक पर सवार होकर जा रहा था तो अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे जा गिरा बताया कि उसके पैर में गंभीर चोटे आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। टीम ने घायल को मंगलौर अस्पताल में भिजवाया। घायल युवक की पहचान कटार सिंह निवासी डेलना के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने परिवहन विभाग की टीम का आभार जताते हुए कहा कि विभाग की टीम की सजकता से युवक की जान बच गई। परिवहन टीम में प्रदीप सैनी, पम्पल कुमार व चालक गोपाल भंडारी शामिल रहे।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ