Tahelka news
झबरेड़ा
झबरेड़ा क्षेत्र के ग्राम कोटवाल आलमपुर में 13 दिन बाद आज एक दूसरा सड़क हादसा हो गया हादसे एक महिला को बकास से भरी ट्रैक्टर ट्राली ने अपनी चपेट में ले लिया हादसे को देखते ही मौके पर भीड़ एकत्र हो गई और ग्रामीणों ने जाम लगा दिया मिले पर पहुंची झबरेड़ा पुलिस ने किसी तरह ग्रामीणों समझाकर जाम खुलवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, नारसन निवासी विष्णु अपनी माता बालेश्वरी देवी (60 वर्ष) और अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर किसी रिश्तेदारी में जा रहे थे। दोपहर करीब 1:00 बजे जैसे ही वे कोटवाल गांव के पास पहुंचे, खोई से भरे एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। हादसा इतना भयानक था कि महिला का सिर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आ गया, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई, जबकि बाइक चालक विष्णु और उनकी पत्नी इस दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही झबरेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराने के साथ ही शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी हो कि 12 जनवरी को खाताखेड़ी निवासी बाइक सवार 23 वर्षीय युवक को भी ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया था जिससे उसकी भी मौके पर ही मौत हो गई थी। 13 दिन के अन्दर कोटवाल आलमपुर में दो बड़े वाहनों से टकराने के कारण दो को मौत ने अपने मुझे में ले लिया।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल