Tahelka news
भगवानपुर,,भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम लाम ग्रांट में पंचायत चुनाव की तैयारी शुरू हो गई हे पंचायत चुनाव को लेकर
चुनाव अधिकारियों ने पर्चा आवंटन की तिथि घोषित कर दी हे।
जानकारी के अनुसार लामग्रांट की ग्राम प्रधान परमजीत कौर ने चुनाव के समय कक्षा 10 के फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत किए थे जिन्हें लेकर पंचायत क्षेत्र के ही पवन ने शिकायत की थी शिकायत के आधार पर उच्च न्यायालय नैनीताल ने 12 अप्रैल को ग्राम प्रधान परमजीत कौर को पदमुक्त करने के आदेश दिए थे और साथ ही साथ दोबारा चुनाव कराने के भी निर्देश जारी किए।
जानकारी देते हुए। भगवानपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत अधिकारी बाल स्वरूप ने बताया कि उच्च न्यायालय नैनीताल ने ग्राम लाम ग्रांट में दोबारा चुनाव कराने के निर्देश दिए हे जिसे लेकर चुनाव की तिथि 29 मई 2025 तय की गई हे। उन्होंने बताया कि
19,20 मई 2025 को पर्चा भरा जाएगा,
21 मई को पर्चे की जांच होगी।
22 मई को पर्चा वापसी
22 मई को निशान दिए जाएंगे।
29 मई को चुनाव होंगे
31मई को मतगणना के बाद परिणाम घोषित होंगे।

More Stories
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ