तहलका न्यूज
भगवानपुर..बेहडेकी सैदाबाद गांव में लंबे समय से बंद पड़ी पानी की टंकी को सुचारू करने के लिए क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अंकित त्यागी ने भागदौड़ की जिससे जल संस्थान अधिकारि नींद से जागे और गांव में पहुंचकर पाइप की लीकेज को बंद किया और टंकी सुचारू कर राहत की सांस ली।
टंकी से पानी घर घर पहुंचा तो ग्राम वाशियो ने क्षेत्र पंचायत सदस्य बेहड़की सैदाबाद प्रतिनिधि अंकित अंकित त्यागी का धन्यवाद किया इस बीच, गांव में यह चर्चा भी रही कि ग्राम प्रधान ने अपने पुत्र को टीम के साथ भेजकर यह दर्शाने का प्रयास किया कि यह कार्य उनकी ओर से करवाया गया है। जबकि ग्रामीणों का कहना है कि यह पहल क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि द्वारा की गई थी, जिसके चलते जल व्यवस्था में सुधार हुआ। ग्रामीणों अंकित त्यागी की भूरी भूरी प्रशंसा कर सच्चा समाज सेवी बताया।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी