Tahelka news
हरिद्वार ,,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि जनपद में भ्रष्टाचार और लापरवाही पर प्रभावी अंकुश लगाने, सुशासन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रत्येक सोमवार को प्रातः 10 बजे से जिला कार्यालय में जनपद वासियों की सीधे समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निस्तारण किया जायेगा। जिसके लिए जनपद के सभी कार्यालय अध्यक्ष तथा जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहेंगे।
जिलाधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि कोई भी व्यक्ति सोमवार को प्रातः 10 बजे जिला कार्यालय पहुॅचकर सीधे अपनी समस्या रख सकता है। उन्होंने बताया कि जन सुनवाई के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों से अधिकारियों तथा कर्मचारियों फील्ड में संक्रियता, कार्मिकों की कार्य पद्धति एवं कार्य शैली का आंकलन भी किया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी फील्ड स्तरीय कार्मिकों को अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर जन समस्याएं सुनते हुए मौके पर ही निस्तारण की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि सरकार जनता के द्वार की परिकल्पना को साकार करते हैं तो व्यक्तियों को जन सुनवाई के लिए मुख्यालय की भाग-दौड़ नहीं करनी पड़ेगी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को प्रत्येक सोमवार को विभागीय योजनाओं एवं कार्यों की अद्यतन सूचनाओं सहित स्वयं उपस्थित होनेे के निर्देश दिये। उन्होंने यह भी निर्देश दिये कि कोई भी अत्यावश्यक कार्य पड़ने पर जिलाधिकारी की पूर्वानुमति के बिना किसी भी अधीनस्थ कर्मचारी को जन सुनवाई में न भेजा जाये और न ही जन सुनवाई में अनुपस्थित हों। उन्होंने बताया कि किसी भी सोमवार को सार्वजनिक अवकाश होने की दिशा में जनसुनाई अगले सोमवार को की जायेगी क्योंकि प्रत्येक मंगलवार को विभिन्न तहसीलों में तहसील दिवस का आयोजन किया जाता है।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी