Tahelka news
हरिद्वार..जनपद हरिद्वार के विकासखंड बहादराबाद के शाहपुर, शीतलाखेड़ा स्थित सरकारी परिवार कल्याण उपकेंद्र भवन को बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) के ध्वस्त किए जाने के मामले में अब एक बड़ी कार्रवाई हुई है। मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए इस मामले में प्राथमिकी (FIR) दर्ज करवा दी गई है।
मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने इस गंभीर मामले का तत्काल संज्ञान लेने और हस्तक्षेप के बाद पुलिस चौकी फेरुपुर, थाना पथरी (हरिद्वार) में संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस अब आगे की जांच कर रही है।

More Stories
भारत विकास परिषद ने लगाया तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा, जलपान शिविर , 1500 से अधिक कांवड़ियों की दवाई वितरित
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर