तहलका न्यूज
हरिद्वार…सोमवार को ज़िला कार्यालय सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम हेल्पलाइन और सीएम जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों की विभागवार समीक्षा की। इस दौरान कई अधिकारियों की ढिलाई उजागर हुई।
जिन अधिकारियों पर कार्रवाई की गई है, उनमें ज़िला शिक्षा अधिकारी बेसिक, चकबंदी अधिकारी रुड़की, अधिशासी अधिकारी शिवालिक नगर, तहसीलदार हरिद्वार और तहसीलदार रुड़की शामिल हैं। इन सभी का जून माह का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया है।
बैठक में जिलाधिकारी ने साफ शब्दों में कहा कि जन समस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही और लेटलतीफी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिया कि अधिकारी समस्याओं का समयबद्धता से निस्तारण करें और यह सुनिश्चित करें कि आम जनता को समय पर लाभ मिले।
डीएम ने अधिकारियों से यह भी कहा कि सीएम हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करें। इसके लिए संबंधित अधिकारी शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर संपर्क करें और समस्या का त्वरित निस्तारण करें।
हरिद्वार प्रशासन की यह सख्ती साफ संकेत देती है कि अब जनता की शिकायतों को टालने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। क्या यह सख्ती अन्य ज़िलों में भी अपनाई जाएगी, यह देखना दिलचस्प होगा।

More Stories
भगवानपुर में अधिवक्ता एसोसिएशन के चुनाव और चैंबर निर्माण को लेकर विवाद, पूर्व अध्यक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर.. चुनाव कराने, चैंबरों का आवंटन और निर्माण में अनियमितताओं की जांच की मांग, सैकड़ों अधिवक्ताओं ने दिया समर्थन
रुड़की के एक होटल में जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विजेंदर चौधरी और उनकी टीम का हुआ जोरदार स्वागत कार्यक्रम में मौजूद भारी भीड़ ने दी शुभकामनाएं.. मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व कैबिनेट मंत्री यतीश्वरानंद महाराज ,परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा
संजीव मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों की सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों पर चर्चा, सेमिनार में हर्ष कुमार दौलत रहे मुख्य अतिथि