Tahelka news
हरिद्वार 06 जुलाई 2025- सरकार को राजस्व की हानि पहुॅचाने वालों के विरूद्ध जिलाधिकारी मयूर दीक्षित सख्ती से कार्यवाही कर रहे हैं।
इसी क्रम में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने विभिन्न माध्यम से प्राप्त सूचना का तत्काल संज्ञान लेते हुए जिला खान अधिकारी को विभागीय दल के साथ छापेमारी के निर्देश दिए। टीम द्वारा गत दिवस देर रात्रि भोगपुर क्षेत्र में छापेमारी की गई। खनन विभाग द्वारा की गई छापेमारी से अवैध खनन कारोबारियों में हड़कंप मच गया।
छापेमारी के दौरान अवैध खनन में संलिप्त वाहनों–एक पोकलैंड, एक जेसीबी, 10 टायर वाले दो बड़े डंपर तथा 2 ट्रैक्टर ट्राली को मौके पर ही सीज किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध खनन एवम् भंडारण के विरुद्ध चल रही कार्यवाही जारी रहेगी और सरकार को राजस्व हानि पहुंचाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्यवाही की जाएगी।

More Stories
भारत विकास परिषद ने लगाया तीन दिवसीय निःशुल्क चिकित्सा, जलपान शिविर , 1500 से अधिक कांवड़ियों की दवाई वितरित
धनौरी में शिवभक्त कांवड़ियों के लिए द्वितीय नि:शुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन* *विकास मेडिकोज व शिवम हेल्थ केयर की पहल, स्वास्थ्य सेवाओं के साथ शिवभक्तों की सेवा का संकल्प*
भारत विकास परिषद की संयुक्त प्रवास बैठक में संगठन विस्तार और सेवा कार्यों पर जोर