लियाकत कुरैशी
हरिद्वार..स्वतंत्रता दिवस और जन्माष्टमी के मौके पर हरिद्वार जनपद की सीनियर ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने सभी प्रदेशवासियों को भारत की आजादी का दिन यानि स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी
और हरिद्वार के सभी ड्रग्स कंपनियां मेडिकल स्टोर को चेतावनी दी यदि कोई भी कंपनी और मेडिकल स्टोर कानून का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्यवाही की जाएगी उन्होंने कहा हमारी टीम लगातार क्षेत्र में जाकर जांच पड़ताल कर रही हे जो गलत पाया गया उसके खिलाफ हमने संबंधित धाराओं में मुकदमा भी दर्ज कराया और प्रावधान के अनुसार कार्रवाई भी की। हरिद्वार जनपद के सीनियर ड्रग इंस्पेक्टर डॉक्टर अनिता भारती ने कहा कि 15 अगस्त 1947 को देश के सभी हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सर्व समाज के लोगों ने मिलकर देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ी तब जाकर हमें खुले में सांस लेकर जीने का मौका मिला। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस के दिन सभी अपने घरों पर तिरंगा झंडा लहराए और अपने आसपास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।उन्होंने सभी मेडिकल स्टोर और दवाई कंपनी वालों से पुरजोर अपील की है कि गलत दवाई बनाने और बेचने से बचे क्योंकि आपकी एक गलत टैबलेट से किसी इंसान की जान जा सकती है

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी