झबरेड़ा..झबरेड़ा की ओर जा रहे हैं नवविवाहित पति-पत्नी की बुलेट मोटरसाइकिल पर किसी छोटे डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों सड़क पर जा गिरे।
मिली जानकारी के अनुसार जयकिशन पुत्र जगपाल 29 वर्ष निवासी बेहड़की सैदाबाद थाना झबरेड़ा अपनी पत्नी को लेकर बुलेट मोटरसाइकिल से झबरेड़ा की ओर जा रहा था जैसे वह साबतवाली स्थिति गेट के पास पहुंचे तो तेज गति से जा रहे छोटे डीसीएम वाहन ने उनकी मोटरसाइकिल पर जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे दोनों पति-पत्नी सड़क पर जा गीरे। बताया जाता है कि मौका देखकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घायलों की सूचना किसी ने झबरेड़ा पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की पहुंचाया जहां पर चिकित्सा परीक्षण के बाद चिकित्सको ने जयकिशन को मृत घोषित कर दिया बताया जाता है कि जयकिशन की प पत्नी को करौंदी आरोग्यम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।बताया जाता है कि जय किशन की शादी पिछले माह 11 जुलाई को लक्सर क्षेत्र के महमदपुर गांव में हुई थी इस बड़े हादसे की खबर सुनते हैं सिविल अस्पताल रुड़की में रिश्तेदारी की भीड़ जमा हो गई और परिवार में मातम छाया हुआ है झबरेड़ा पुलिस सीसीटीवी कैमरे की सहायता से वाहन चालक की तलाश कर रही है। थाना प्रभारी झबरेड़ा अजय सिंह का कहना है कि शीघ्र आरोपी चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ कानून कारवाई की जाएगी।

More Stories
भगवानपुर के बालेकी गांव में चोरी की वारदात से मचा हड़कंप, पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर; जांच में जुटी पुलिस,, घटना बीते 31 अक्टूबर की..
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी