रुड़की,,ग्राम पाडली गेंदा में हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण ने एक सड़क का निर्माण कराया था जिसमें गांव के ही तौकीर आलम ने सड़क किनारे मकान बनाकर सड़क के ऊपर एक छज्जा निकाल दिया है जिसे लेकर सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है राहगीर इनाम निवासी पाडली गेंदा ने इस संबंध में हरिद्वार विकास प्राधिकरण को पत्र के माध्यम से शिकायत की है शिकायत कर्ता ने बताया कि जब हमने सड़क के ऊपर छज्जा निकालने वाले तौकीर को रोका तो उन्होंने हमारे साथ अभद्रता की और साथ ही साथ गलियों की बौछार भी कर दी।
बताया कि इस की शिकायत मैंने झबरेड़ा पुलिस से भी की है उन्होंने बताया कि इस सड़क से हमारे अलावा बहुत से वाहन, किसान अपना गन्ने से भरी ट्रैक्टर बोगी आदि लेकर निकलते हैं उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि मैने इसकी जानकारी संबंधित विभाग को भी दिए लेकिन कार्रवाई के नाम पर मामला सिफर दिखाई दे रहा है उसने कहा यदि मेरे द्वारा की गई शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती है तो मैं हरिद्वार जिलाधिकारी के द्वारा पहुंचकर अपनी पीड़ा को सुनाऊंगा

More Stories
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा झबरेड़ा का विकास..किरण चौधरी
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा