लियाकत..
कस्बा झबरेड़ा के ब्राह्मण समाज के लोगों ने नगर पंचायत चेयरमैन झबरेड़ा, किरण चौधरी का नगर कार्यालय पहुंचकर जोरदार स्वागत किया। जानकारी के अनुसार कस्बा झबरेडा के ब्राह्मण समाज के दर्जनो लोग दुष्यंत शर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत कार्यालय पहुंचे और वहां पर भगवान परशुराम की तस्वीर देकर नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी का स्वागत किया।
इस मौके पर नगर अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी लोगों का धन्यवाद दिया।
स्वागत के दौरान ब्राह्मण समाज के लोगों ने कहा कि नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने चुनाव के दौरान जो वायदे किए थे वो लगातार पूरे होते जा रहे हे उन्होंने कहा की किरण चौधरी कस्बा परिवार को अपना परिवार मानकर चल रही है वह समय-समय पर घर-घर जाकर झबरेड़ा वाशियो की समस्याओं को सुन रही है
दुष्यंत शर्मा ने कहा कि सन 47 के बाद नगर में पहली युवा महिला किरण चौधरी ने झबरेड़ा की कमान संभाली है और सिर्फ 8 महीने के अंतराल में झबरेड़ा में अनेकों विकाश कार्य कर दिखाए हैं जो पिछले चेयरमैन नहीं कर पाए। कहा की नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी झब्दा के अंदर नैनीताल और विकास की किरण चमकेगी इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी ने सभी से अपील की है कि पूरा झबरेड़ा मेरा अपना परिवार है कोई भी व्यक्ति बिना किसी रोक,टोक के नगर पंचायत कार्यालय में आकर अपनी समस्या को बताएं जिसका समाधान 48 घंटे के अंदर में कर दिया जाएगा।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल