, रुड़की..भारत को जानो” प्रतियोगिता – शाखा स्तरीय मौखिक क्विज़ (द्वितीय चरण) का सफल आयोजन भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा रुड़की द्वारा “भारत को जानो” प्रतियोगिता के द्वितीय चरण – मौखिक क्विज़ राउंड का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कुल छः विद्यालयों– आर्य कन्या, योगी मंगलनाथ, आर.एन. इंटरनेशनल, जैन स्कूल, डीपीएस रुड़की तथा महावीर इंटरनेशनल स्कूल – ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
जूनियर एवं सीनियर दोनों श्रेणियों में सभी टीमों ने भारतीय इतिहास, संस्कृति, साहित्य एवं राष्ट्रीय ज्ञान पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
• जूनियर श्रेणी में प्रथम स्थान – डीपीएस रुड़की
• सीनियर श्रेणी में प्रथम स्थान – योगी मंगलनाथ स्कूल
कार्यक्रम के सफल आयोजन हेतु योगी मंगलनाथ स्कूल प्रबंधन का विशेष धन्यवाद, जिन्होंने अपने परिसर में प्रतियोगिता के संचालन हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
भारत विकास परिषद मुख्य शाखा ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों को खाद्य सामग्री, नाश्ता एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस आयोजन को सफल बनाने में निम्न सदस्यों उपस्थित रहे- आशा चंद्रा, सलील शांडिल्य, मनोज अग्रवाल, बीना गुप्ता, निधि शांडिल्य, संजय सिंगल, पंकज गर्ग, सवित्री मंगला, रमेश रावल, इंदु रावल तथा अन्य सभी भारत विकास परिषद के समर्पित सदस्य।
परिषद सभी विद्यालयों, शिक्षकगण और प्रतिभागी विद्यार्थियों का हार्दिक आभार व्यक्त करती है और भविष्य में भी ऐसे शैक्षिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन हेतु प्रतिबद्ध है।

More Stories
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा नगर का विकास.. किरण चौधरी
अधिशासी अधिकारी हर्षवर्धन सिंह रावत ने नामित सदस्यों को दिलाई शपथ, सभी सदस्यों के सहयोग से होगा झबरेड़ा का विकास..किरण चौधरी
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा