एक मानसिक रोग महिला को झबरेड़ा पुलिस ने उसके पति और परिजनों के सुपुर्द कर सुरक्षित उसके घर भिजवाया।
जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष झबरेड़ा अजय शाह ने बताया कि प्रातः 4:00 बजे तृप्ता नाम की एक महिला अमर जवान चौक कस्बा झबरेड़ा में घूमती हुई मिली। पूछताछ करने पर महिला ने अपने पति का नाम रामलाल निवासी टपरी अड्डा रेलवे स्टेशन सहारनपुर उत्तर प्रदेश बताया। उन्होंने बताया की स्थानीय पुलिस द्वारा महिला से काफी बार पूछताछ की गई लेकिन वह अपने परियोजना का मोबाइल नंबर बताने में असमर्थ दिखाई दी। काफी देर बाद अपने पति का नाम निवास स्थान का पता बताया संपर्क करने पर महिला के पति रामलाल को थाने बुलाया गया। जब रामलाल से उस महिला के बारे में जानकारी ली गई तो उसने बताया कि तृप्ता उसकी पत्नी हे और पिछले 7-8 वर्षों से मानसिक रोग से ग्रस्त है रामलाल ने बताया कि मेरी पत्नी आज दिन में दोपहर 1:00 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी।थाना अध्यक्ष अजय शाह बताया कि पुलिस द्वारा तृप्ता नामक महिला को उसके पति एवं परिजनों के सुपुर्द किया गया।

More Stories
IIT रुड़की का दो दिवसीय दीक्षांत समारोह 19 सितंबर से, अजीत डोभाल होंगे मुख्य अतिथि
लक्सर ब्लॉक प्रमुख हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री धामी के जन्मदिन पर किया हवन-यज्ञ
मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी से मिले मंगलौर विधान सभा के पूर्व प्रत्याशी करतार सिंह बढ़ाना, जन्मदिन की दी शुभकामनाएं