- तहलका न्यूज
बहादराबाद,, गिरफ्तारी से बचने के लिए 1 साल से फरार चल रहे 10000 के गैंगस्टर इनामी को बहादराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।
जानकारी देते हुए बहादराबाद थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा इनामी अभियुक्तो की गिरफ्तारी के लिए निर्देशित किया गया है बताया कि
गैंगस्टर का वांछित नईम गिरफ्तारी से बचने के लिए एक साल से फरार चल रहा था व अपने ठिकाने बदल रहा था । अभियुक्त की गिरफ्तारी के लगातार प्रयास किये जा रहे थे। 10000 रूपये का इनाम घोषित किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए थानाध्यक्ष बहादराबाद के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया । गठित की गई पुलिस टीम अथक प्रयासो के फलस्वरूप वांछित इनामी अभियुक्त नईम को उसके गांव नौजली नागल से गिरफ्तार किया गया है।
*पुलिस टीम*
01. थानाध्यक्ष बहादराबाद उ0नि0 अंकुर शर्मा
02. व0उप0नि0 नितिन बिष्ट
03. कानि० बलवंत
04. कानि० रोहित नौटियाल

More Stories
कांवड़ मेला सकुशल संपन्न होने पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर सम्मानित
बहुउद्देशीय नन्हेड़ा अनंतपुर समिति में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
कई माह से वेतन को तरसे सहकारी समिति कर्मचारी, परिवार का खर्च चलाना हुआ मुश्किल। बच्चों की फीस से लेकर दवा-राशन तक का संकट