तहलका न्यूज
भगवानपुर…ग्राम बनारसी में हत्याकांड से संबंधित एक पक्ष द्वारा दूसरे पक्ष के ऊपर अनर्गल बयान बाजी सूचना मिलते ही भगवानपुर पुलिस तुरंत एक्शन मोड में आई शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में चालान किया।
जानकारी देते हुए वरिष्ठ पुलिस ऊपरी निरीक्षक अंकुर शर्मा ने बताया कि ग्राम बिनारसी में शांति व्यवस्था में नियुक्त पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि हत्याकांड से सम्बंधित एक पक्ष के अरविंद पुत्र वीर सिंह द्वारा द्वितीय पक्ष के लोगो के उपर अनर्गल बयानबाजी की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा तुरन्त मामले को संज्ञान में लिया और व्यवस्था बनाये रखने के दृष्टिगत मुलजिम,अरविंद पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम बिनारसी का शांति व्यवस्था भंग करने की धाराओं में चालान किया।
वहीं दूसरी ओर ग्राम शाहपुर मे दो पक्षो के मध्य छज्जा निर्माण को लेकर झगडा होने की सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची जहां
पर पार्टी प्रथम के 01.दिलशाद पुत्र सैयाद शाहपुर थाना 02.आस मौहम्मद पुत्र नसीम व पार्टी द्वितीय के मुराद पुत्र सैयाद 02.फरमान निवाशी शाहपुर मकान के छज्जे के निर्माण को लेकर झगडा फसाद कर रहे थे। पुलिस दोनो पक्षो को काफी समझाने का प्रयास किया गया किन्तु नही माने व मरने मारने पर उतारू हो गये। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों पर संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत न्यायालय में पेश कर दिया।
पुलिस टीम
———————-
01. अ0उ0नि0 प्रदीप चौहान
02. का0 24 रविन्द्र राणा
03. का0 948 दीपक मंमगाई

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल