तहलका न्यूज (लियाकत कुरैशी)
रुड़की,,सूर्य प्रताप सिंह ने अपनी मेहनत से न केवल दिल्ली पब्लिक स्कूल (DPS) का नाम रोशन किया है, बल्कि 90% अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का भी लोहा मनवाया है।
ऐसी सफलता न केवल विद्यार्थी के समर्पण को दर्शाती है, बल्कि शिक्षकों के मार्गदर्शन और माता-पिता के सहयोग का भी परिणाम होती है। सूर्य प्रताप सिंह को उनकी इस शानदार उपलब्धि उनके सभी रिश्तेदार,दोस्त बधाई भेजकर और उनके उज्ज्वल भविष्य के कामनाएं कर रहे हे।
सूर्य प्रताप सिंह सेखों के प्रदर्शन से विद्यालय गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्कूल प्रबंधन ने इसे छात्रों की कड़ी मेहनत और प्रतिबद्धता का परिणाम बताया हे
इस उपलब्धि का श्रेय सूर्य प्रताप सिंह सेखों के समर्पण के साथ-साथ उनके माता-पिता के अटूट समर्थन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन को दिया गया है।
सूर्य प्रताप सिंह के पिता जगदेव सिंह सेखों ने बताया कि सूर्य प्रताप बचपन से ही होनहार और पढ़ने लिखने में मेहनत करता रहा है उन्होंने बताया कि पढ़ाई के साथ-साथ सूर्य प्रताप सिंह सेखो अपने माता-पिता का भी बहुत ध्यान रखना है

More Stories
रेलवे स्टेशन रुड़की पर मिलीं दो नाबालिग बहनें, जीआरपी ने सकुशल परिजनों को सौंपा
मेरठ की दिल दहला देने वाली घटना: मां का हाथ पकड़कर निकला था मासूम… उसे क्या पता था कि वही हाथ उसे मौत के हवाले कर देगा, प्रेमी ने बच्चे को अपनाने से किया इनकार, मां पर नाले में फेंकने का आरोप
कांवड़ मेले में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 63 खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण, एक्सपायरी उत्पाद नष्ट, कई कारोबारियों को नोटिस*