रुड़की, 6 जून 2026। चुड़ियाला रेलवे स्टेशन पर एक युवक के ट्रेन से गिरने की सूचना मिलने पर चौकी जीआरपी रुड़की से अपर उप निरीक्षक गिरीश चंद्र उनियाल, कांस्टेबल 158 आशीष कुमार एवं कांस्टेबल 05 सन्नी कुमार को आवश्यक कार्रवाई हेतु घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

पुलिस टीम के घटनास्थल पर पहुंचने पर पाया गया कि युवक की मृत्यु हो चुकी थी। मौके पर मौजूद मृतक के भाई ने मृतक की पहचान सचिन पुत्र रमेश कुमार, उम्र लगभग 26 वर्ष, निवासी रामनगर शाही निवास, थाना सदर, जिला सहारनपुर के रूप में की।
जीआरपी द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुए मृतक के शव को रेल यातायात बाधित न होने तथा सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल से हटाकर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई एवं पोस्टमार्टम हेतु उप जिला चिकित्सालय रुड़की भेज दिया गया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

More Stories
झबरेड़ा विधान सभा चुनाव 2027,भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल जितेंद्र कुमार, जनता के बीच जाकर मांग रहे आशीर्वाद
कुआं खेड़ा में कृषक संगोष्ठी आयोजित, किसानों को दी गई आधुनिक गन्ना खेती व विभागीय योजनाओं की जानकारी
मिस टीन उत्तराखंड 2026: फ्रेश फेस सब-टाइटल में 20 फाइनलिस्ट्स ने दिखाया दम