Tahelka news

www.tahelkanews.com

झबरेड़ा विधान सभा चुनाव 2027,भाजपा से टिकट की दौड़ में शामिल जितेंद्र कुमार, जनता के बीच जाकर  मांग रहे आशीर्वाद

Spread the love

लियाकत कुरैशी

नारसन/हरिद्वार। वर्तमान जिला पंचायत सदस्य एवं पूर्व नारसन ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र कुमार आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं। भाजपा से टिकट की दावेदारी पेश कर रहे जितेंद्र कुमार लगातार क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता के बीच पहुंच रहे हैं और उनका आशीर्वाद तथा समर्थन मांग रहे हैं।
विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लाठरदेवा हुण निवासी जितेंद्र कुमार का क्षेत्रीय राजनीति में लंबे समय से सक्रिय योगदान रहा है। जिला पंचायत सदस्य के रूप में कार्य करने के साथ-साथ वह नारसन ब्लॉक प्रमुख का दायित्व भी निभा चुके हैं। इसी अनुभव के आधार पर वह क्षेत्र के विकास और जनसमस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बता रहे हैं।
जितेंद्र कुमार गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद कर रहे हैं और भाजपा से टिकट मिलने की स्थिति में क्षेत्र के समग्र विकास का भरोसा दिला रहे हैं। उनके समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र में उनकी अच्छी पकड़ और जनसंपर्क को देखते हुए वह मजबूत दावेदारों में शामिल हैं।

About The Author