Tahelka news

www.tahelkanews.com

UKSSSC परीक्षा की तैयारियों का प्रभारी निरीक्षक ने लिया जायजा, परीक्षा केंद्र का किया भौतिक निरीक्षण

Spread the love

भगवानपुर, 13 जून। दिनांक 14/06/2026 को आयोजित होने वाली UKSSSC परीक्षा के दृष्टिगत प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर द्वारा आरसीपी कॉलेज, भगवानपुर स्थित परीक्षा केंद्र का भौतिक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर स्थापित किए जाने वाले सीसीटीवी कैमरों, जैमर तथा बायोमैट्रिक कर्मियों की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों से परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन हेतु आवश्यक व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त परीक्षा की शुचिता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के उद्देश्य से परीक्षा केंद्र के आसपास स्थित साइबर कैफे, होटल एवं अन्य संदिग्ध स्थानों की भी जांच की गई। निरीक्षण के दौरान संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए कहा गया।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि UKSSSC परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस एवं प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा सभी आवश्यक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं

About The Author