हरिद्वार: पत्नी की बीमारी से परेशान एक पति ने इंसानियत और रिश्तों की मर्यादा को तार-तार करते हुए खौफनाक साजिश रच डाली। इलाज के नाम पर पत्नी को पानी में जहरीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया, जिसके बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले का पर्दाफाश विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की रिपोर्ट से हुआ, जिसने इस जघन्य हत्या की परतें खोल दीं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 04 फरवरी 2026 को मोहम्मद अनीश निवासी ग्राम मरगूबपुर ने कोतवाली बहादराबाद में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या उसके पति अफजाल ने की है।
घटना के बाद पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर फील्ड यूनिट की सहायता से भौतिक साक्ष्य एकत्र किए और पोस्टमार्टम के उपरांत बिसरा परीक्षण के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा। जांच के दौरान एफएसएल रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि महिला की मृत्यु जहरीले पदार्थ के सेवन से हुई थी।
वैज्ञानिक साक्ष्यों और गहन विवेचना में आरोपी पति की भूमिका स्पष्ट होने के बाद पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार फरार चल रहा था और क्षेत्र छोड़कर भागने की तैयारी में था। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 27 जून 2026 को बढ़ेड़ी राजपूतान हाईवे पुल क्षेत्र से आरोपी अफजाल को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अपनी पत्नी की बीमारी से परेशान था और इसी वजह से उसने यह खौफनाक कदम उठाते हुए रिश्ते को ही मौत की साजिश में बदल दिया

More Stories
प्यासे बच्चों की चीखें और अंधेरे में तड़पते परिवार… डॉक्टर गौरव चौधरी ने कालोनी में भिजवाए पानी के टेंकर और विद्युत विभाग के एमडी से की वार्ता
बीडीसी बैठक में गूंजीं पेयजल, सड़क और स्वास्थ्य समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
निर्जला एकादशी पर झबरेड़ा में लगे जगह-जगह पियाऊ, पूर्व राज्य मंत्री डॉ. गौरव चौधरी ने किया उत्साहवर्धन