हरिद्वार, 30 जुलाई। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर चुड़ियाला, भगवानपुर में आयोजित कलश बंधन महारैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना कर कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इसके बाद कलश सिर पर रखकर यात्रा में शामिल हुए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत रविदास का संदेश समरसता, समानता और मानवता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति जन्म से नहीं, बल्कि अपने श्रेष्ठ कर्मों से महान बनता है। उन्होंने समाज से भेदभाव समाप्त कर समरस राष्ट्र निर्माण का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। उन्होंने भगवानपुर क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, तहसील भवन और सड़क विकास सहित करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भी उल्लेख किया।
कैबिनेट मंत्री खजान दास ने कहा कि समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से संत रविदास के विचारों और सामाजिक समरसता के संदेश को प्रदेशभर में पहुंचाया जाएगा।
कार्यक्रम में संत-महात्माओं, जनप्रतिनिधियों, भाजपा पदाधिकारियों, प्रशासनिक अधिकारियों और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

More Stories
किसान मजदूर संगठन ने उठाई किसानों और युवाओं की आवाज, विधायक से विधानसभा में मुद्दे उठाने की मांग
जमीन विवाद ने पकड़ा तूल: अवैध निर्माण, मारपीट और जान से मारने की धमकी के आरोप, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना लेबल की 351 सॉस बोतलें सीज, 8 क्विंटल सॉस मौके पर नष्ट