हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत झबरेड़ा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को अवैध असलाह के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपित किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे और सोशल मीडिया पर खुलेआम लोगों को धमकी भी दे रहे थे।
कांवड़ मेले के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों एवं सक्रिय अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली झबरेड़ा के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 05 अगस्त 2026 को इकबालपुर–तांशीपुर रोड, हीराहेड़ी मार्ग पर चेकिंग के दौरान दोनों आरोपितों को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपितों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे एवं 02 जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद हुए। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। झबरेड़ा कोतवाली प्रभारी विजय सिंह ने कहा कि संदिग्धों एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। कहा कि शोसल मीडिया पर किसी प्रकार की धमकी देना शांति व्यवस्था भंग करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने सभी से अपील की हे कि सोशल मीडिया पर आपत्ति जनक वस्तु,धार्मिक टिप्पणी,गलत बयान बाजी करने से बचे ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाही की जाएगी।
गिरफ्तार आरोपित
शुभम पुत्र सुभाष कुमार, निवासी भिस्तीपुर, थाना झबरेड़ा, जनपद हरिद्वार।
शिवम पुत्र प्रताप, निवासी ग्राम मझौल, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.)।
पुलिस के अनुसार आरोपित शिवम के विरुद्ध हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।
बरामदगी
उपनिरीक्षक नीरज रावत
हेड कांस्टेबल सुरेन्द्र
हेड कांस्टेबल गजपाल
कांस्टेबल नसीबुद्दीन

More Stories
भारत विकास परिषद लगाएगा तीन दिवसीय कृत्रिम अंग विकलांग शिविर, 3 से 5 अक्टूबर तक होगा आयोजन,,रजिशटरेशन के लिए दीये गये नम्बर पर संपर्क करे..या स्कैन करे
ट्यूबवेलों से उपकरण चोरी की बढ़ती घटनाओं से किसान परेशान, ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर लगाई गुहार
चौधरी बिजेंद्र सिंह के जिला सहकारी बैंक हरिद्वार के चेयरमैन बनने पर मनोज प्रधान ने जताया आभार