लियाकत कुरैश
झबरेड़ा..लक्सर ब्लॉक प्रमुख एवं झबरेड़ा विधानसभा में भाजपा से टिकट के प्रबल दावेदार डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने कार्यकर्ताओं के साथ हवन-यज्ञ कर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं के प्रति जिंदाबाद के जोरदार नारे भी लगाए।
हवन-यज्ञ के दौरान डॉ. हर्ष कुमार दौलत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कार्यकाल देश के विकास और जनकल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान मजबूत होने और विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्यों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्ष 2014 से अब तक का कार्यकाल देश के लिए सराहनीय रहा है और आगे भी रहेगा उनके नेतृत्व में भारत निरंतर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर हम सभी कार्यकर्ताओं ने हवन-यज्ञ कर उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की है।
डॉक्टर हर्ष कुमार दौलत ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्य भी सराहनीय हैं। बताया कि हमने मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर भी प्रदेश की सुख-समृद्धि और उनके उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। कहा कि हमारा उद्देश्य जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य करना है।”
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। हवन-यज्ञ के बाद सभी ने संगठन और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। इस मौके पर झबरेड़ा मंडल अध्यक्ष सुबोध सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुधीर चौधरी पूर्व मंडल अध्यक्ष सुबोध शर्मा,भाजपा का वरिष्ठ नेता मंगू सिंह, सरफराज पनियाला, झबरेड़ा महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्ष संज्ञेत
सैनी, तनुजा, सुशीला, पूनम, सुदेश,आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

More Stories
खबर का असर: तहलका न्यूज की खबर के बाद हरकत में आए अधिकारी, माजरा में श्मशान घाट का द्वार तुड़वाया
उत्तम शुगर मिल लिब्बरहेड़ी में पेराई सत्र 2026-27 का शुभारंभ, किसानों के साथ मिल अधिकारियों ने किया हवन-पूजन,,गन्ना घटतौली हुई तो किसी की खैर नहीं.. सुशील राठी
श्मशान घाट को भी नहीं बख्शा, निर्माण में भी कथित खेल! तस्वीरों ने खोली गुणवत्ता की पोल,, बाहर प्लास्टर, अंदर ईंटों के टुकड़े? माजरा में श्मशान घाट के द्वार पर ग्रामीणों ने उठाए सवाल